संगम फॅशन मॉल, वडसा
खरेदी करू नका कमी.. कारण आमच्याकडे आहे जबदस्त ऑफरची हमी
F
22-12-2024
Women Love Older Men: कहते हैं, प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। प्यार हर समय जवां रहता है। लेकिन आजकल एक ट्रेंड तेजी से उभर रहा है। लड़कियां अपने से ज्यादा उम्र के पुरुषों को पसंद करने लगी हैं, चाहे वह शादी के लिए हो या डेटिंग के लिए। आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? क्या वजह है कि लड़कियां अपने से बड़े उम्र के पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं? आइए, इस ट्रेंड के पीछे छिपे कारणों को समझते हैं।
महिलाओं का बड़े उम्र के पुरुषों के साथ रिश्ते बनाना हमेशा चर्चा का विषय रहा है। हालांकि, यह कोई नई बात नहीं है। विकासवादी और सामाजिक दृष्टिकोण से महिलाओं की यह पसंद स्वाभाविक है। लेकिन आज भी, अगर कोई लड़की उम्र में बड़े व्यक्ति के साथ रिश्ता बनाती है, तो समाज उसे अक्सर 'गोल्ड डिगर' का टैग दे देता है। इसके बावजूद, लड़कियां लगातार रूढ़ियों को चुनौती दे रही हैं और अपनी पसंद को खुलकर स्वीकार कर रही हैं।
1. जीवन का अनुभव (Life Experience)
लड़कियां ऐसे पार्टनर की तलाश करती हैं, जो जीवन के प्रति परिपक्व दृष्टिकोण रखता हो। बड़ी उम्र के पुरुष जीवन के अनुभवों से भरपूर होते हैं, जो उन्हें ज्यादा समझदार और सहनशील बनाता है। वे छोटी-छोटी बातों पर लड़ाई-झगड़ा करने के बजाय समस्या का समाधान निकालने में विश्वास रखते हैं। यही अनुभव लड़कियों को उनकी ओर आकर्षित करता है।
2. दिखावा पसंद नहीं (Genuineness)
लड़कियां जीवनसाथी चुनने से पहले सतर्क रहती हैं और दिखावे से दूर रहना पसंद करती हैं। अक्सर कम उम्र के लड़के महंगी गाड़ियों, ब्रांडेड कपड़ों और अपनी लाइफस्टाइल का दिखावा करते हैं। जबकि बड़े उम्र के पुरुष अपनी वास्तविकता के साथ जीते हैं, जो लड़कियों को ज्यादा वास्तविक और भरोसेमंद लगता है।
3. वफादारी की भावना (Loyalty)
कम उम्र के लड़कों की तुलना में बड़े उम्र के पुरुष ज्यादा स्थिर और वफादार माने जाते हैं। लड़कियों को यह डर रहता है कि कम उम्र के लड़के किसी और के साथ अफेयर में पड़ सकते हैं, जबकि बड़े पुरुष इस मामले में अधिक गंभीर और जिम्मेदार होते हैं।
4. आर्थिक और भावनात्मक सुरक्षा (Financial & Emotional Security)
लड़कियां फाइनेंशियल स्टेबलिश पुरुषों के साथ खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। साथ ही, बड़े पुरुष अपनी परिपक्वता और समझदारी के कारण उन्हें भावनात्मक सहारा भी प्रदान करते हैं। यह दोनों पहलू लड़कियों को बड़े उम्र के पुरुषों की ओर खींचते हैं।
खरेदी करू नका कमी.. कारण आमच्याकडे आहे जबदस्त ऑफरची हमी
Vaingangavarta19
Crime
विदर्भ फायर न्यूज
Crime
Vaingangavarta19
Crime
विदर्भ फायर न्यूज
Crime
विदर्भ फायर न्यूज
National
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
विदर्भ फायर न्यूज
Crime
विदर्भ फायर न्यूज
Crime
No Comments