निर्मल ऑटोमोबाईल
फोर व्हीलर गाड्यांचे स्पेअर पार्ट मिळण्याचे एकमेव ठिकाण
F
01-09-2024
Chanakya Niti: शर्म को अच्छे संस्कारों का हिस्सा माना जाता है, लेकिन चाणक्य नीति के अनुसार कुछ ऐसी जगहें भी होती हैं, जहां शर्म करना इंसान के लिए घातक हो सकता है। अगर इन जगहों पर शर्म या संकोच किया जाए, तो जिंदगी बर्बाद हो सकती है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में ऐसी 4 महत्वपूर्ण जगहों का जिक्र किया है, जहां इंसान को बिल्कुल भी शर्म नहीं करनी चाहिए।
आचार्य चाणक्य के अनुसार, इंसान को कभी भी धन-दौलत से जुड़े मामलों में शर्म नहीं करनी चाहिए। यदि किसी ने आपसे पैसे उधार लिए हैं, तो उन्हें वापस मांगने में संकोच न करें। ऐसा करने से बार-बार नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए, धन के मामलों में शर्म करने से बचें।
ये भी पढे: First AI Dress: दुनिया की पहली AI ड्रेस देखने पर सांप घूरने लगते हैं
चाणक्य नीति में कहा गया है कि इंसान को कभी भी भोजन करने में शर्म नहीं करनी चाहिए। भूख को मारने से ना केवल शरीर कमजोर होता है, बल्कि मन और सोचने-समझने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इसलिए, भोजन करते समय शर्म करना उचित नहीं है।
कई बार लोग अपने से छोटे या कम अनुभवी व्यक्ति से शिक्षा लेने में शर्म महसूस करते हैं। लेकिन आचार्य चाणक्य के अनुसार, ज्ञान जहां से भी मिले, उसे ग्रहण करना चाहिए। जो विद्यार्थी बिना शर्म के अपनी जिज्ञासाओं का समाधान करता है, वही सच्चे मायने में सफल होता है।
कई लोग सही-गलत का फर्क जानते हुए भी अपनी बात रखने में संकोच करते हैं। लेकिन आचार्य चाणक्य का कहना है कि इंसान को अपनी बात बिना किसी संकोच के खुलकर रखनी चाहिए। जो लोग शर्म के कारण अपनी बात को दबा लेते हैं, वे जिंदगी में कभी आगे नहीं बढ़ पाते।
फोर व्हीलर गाड्यांचे स्पेअर पार्ट मिळण्याचे एकमेव ठिकाण
Vaingangavarta19
Crime
विदर्भ फायर न्यूज
Crime
विदर्भ फायर न्यूज
Crime
विदर्भ फायर न्यूज
Crime
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
विदर्भ फायर न्यूज
Crime
विदर्भ फायर न्यूज
International
Vaingangavarta19
Crime
विदर्भ फायर न्यूज
Crime
No Comments