ड्रिमलँड डेव्हलपर्स
आपल्या स्वप्नातलं घर, निसर्गाच्या सानिध्यात..
तुमचे स्वप्न आमची जबाबदारी...
11-07-2024
बालाघाट :-
गत दिवस सामु.स्वा.केन्द्र बिरसा के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र पितकोना के ग्राम चिलोरा में मलेरिया बीमारी का प्रकोप देखने को मिला। जिसके फलस्वरूप मलेरिया से एक साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गई। घटना के परिणामस्वरूप मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, सी.बी.एम.ओ. बिरसा/लांजी द्वारा ग्राम चिलोरा का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत उप स्वा. केन्द्र पितकोना में पदस्थ एएनएम श्रीमती मनीषा कटारे द्वारा ग्राम में सतत भ्रमण न करना एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं देने में लापरवाही बरतना पाया गया। बताया गया कि इस प्रकार के कृत्य पदीय दायित्वों के विपरीत होकर म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) के उप नियम (एक) (दो) (तीन) का स्पष्ट उल्लंघन है। जिसके फलस्वरूप कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने श्रीमती मनीषा कटारे एएनएम उकवा केन्द्र पितकोना विकासखण्ड बिरसा को तत्काल प्रभाव से निलंबित के आदेश जारी किए है।
इसी प्रकार की लापरवाही लांजी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पौसेरा में देखी गई। जिसमें बताया गया कि उपस्वा. केन्द्र पौसेरा में पदस्थ एएनएम श्रीमती सोमेश्वरी नारनौरे को ग्राम चिलोरा एवं लाफरा कार्य दायित्व सौंपा गया था। उनके द्वारा संबंधित ग्राम में सतत भ्रमण न करना एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं देने में लापरवाही बरतना पाया गया। जिसके परिणामस्वरूप म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) के उप नियम (एक) (दो) (तीन) का उल्लंघन पाए जाने पर श्रीमती सोमेश्वरी नारनौरे को भी निलंबित के आदेश जारी किए गए है।
आपल्या स्वप्नातलं घर, निसर्गाच्या सानिध्यात..
तुमचे स्वप्न आमची जबाबदारी...
Today Latest News
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
International
सुपर फास्ट बातमी
Local News
Vaingangavarta19
Crime
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
No Comments