संगम फॅशन मॉल, वडसा
खरेदी करू नका कमी.. कारण आमच्याकडे आहे जबदस्त ऑफरची हमी
F
07-06-2024
दीपक कुमार सक्सेना ने 5 जनवरी 2024 को जबलपुर के कलेक्टर पद का पदभार ग्रहण किया था. दीपक कुमार सक्सेना वर्ष 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. जबलपुर कलेक्टर के पहले दीपक कुमार सक्सेना संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मप्र भोपाल और प्रबंध संचालक मप्र राज्य भण्डार गृह निगम भोपाल में पदस्थ थे
एक पिता अपने बेटे की अर्थी को कंधा दे इसे दुनिया का सबसे बड़ा दुख कहा जाता है। जबलपुर में ऐसा ही एक रुला देने वाला दृश्य दिखाई दिया। यहां के कलेक्टर दीपक सक्सेना के 20 साल के बेटे अमोल सक्सेना की दिल्ली में हीट स्ट्रोक से मौत हो गई। जबलपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर दीपक सक्सेना युवा बेटे को कंधा देने आए तो बिलख उठे। वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गई थीं। अमोल की मां का रो रोकर बुरा हाल है कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल का शव एयर एंबुलेंस से जबलपुर लाया गया था। यहां सिविल लाइंस स्थित कलेक्टर निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम संस्कार गौरीघाट मुक्तिधाम पर किया गया। चचेरे भाई अर्पित ने अमोल को मुखाग्नि दी।
सोमवार को एम्स दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद अमोल का पार्थिव शरीर दोपहर में एयर एंबुलेंस द्वारा दिल्ली से जबलपुर के लिए रवाना किया गया। शाम को मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इससे पहले अमोल की मौत की खबर आते ही जबलपुर प्रशासनिक हल्कों में माहौल गमगीन हो गया। मूलतः उज्जैन के निवासी कलेक्टर दीपक सक्सेना जबलपुर में अपनी मां और पत्नी के साथ रह रहे हैं। पुत्र अमोल के अलावा उनकी एक पुत्री भी है।कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र अमोल को राइटिंग का खासा शौक था। महज 14 साल की उम्र में ही अमोल की एक पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी थी। वे दिल्ली में फिल्म और टेलीविजन राइटिंग का कोर्स कर रहे थे।
खरेदी करू नका कमी.. कारण आमच्याकडे आहे जबदस्त ऑफरची हमी
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
विदर्भ फायर न्यूज
Religion
Vaingangavarta19
Education
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
No Comments