संकेत मोटर्स, गडचिरोली
गडचिरोली शहरात, प्रथमच आपल्या सेवेत...
20-06-2024
उत्तर प्रदेश के हर जिले में झुलसाती गर्मी लोगों की जान ले रही हैं | बीते 24 घंटों के दौरान ही राज्य में 170 से अधिक लोगों की मौत गर्मी और लू की चपेट में आने से हुई है | पूर्वांचल के नौ जिलों में सबसे अधिक 64 लोगों की जान गई, जबकि बुंदेलखंड में भी 20 सेअधिक लोगों की मौत की खबर है |
राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी के बीच पिछले 48 घंटों के दौरान दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से वंचित सामाजिक- आर्थिक पृष्ठभूमि से जुड़े 50 लोगों के शव बरामद किए गए |
राज्य में लू से मरने वाले व्यक्ति के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से 4 लाख की आर्थिक सहायता दी जाती है | इसके लिए मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम कराना जरूरी है | सरकार के फैसले की जानकारी न होने से लोग प्रशासन को जानकारी दिए बिना परिजन का अंतिम संस्कार करा देते हैं | इस कारण सरकार के रिकॉर्ड में गर्मी और लू की चपेट में आकर मरने वाले लोगों की संख्या कम है | गर्मी और लू की चपेट में आकर मरने लोगों की सरकारी रिकॉर्ड में कम संख्या को लेकर लोगों का कहना है कि राज्य में 28 मई से अधिकतम तापमान लगातार 42 से 45 डिग्री के बीच है | इस कारण लगातार लोगों की जान जा रही है | बीते 24 घंटे में वाराणसी में 18 लोगों और मिर्जापुर में 15 लोगों ने दम तोड़ दिया | काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने आए पांच श्रद्धालु अचेत होकर गिर पड़े | बलिया में भी 12 लोगों की लू लगने से मौत हो गई | गाजीपुर और चंदौली में सात-सात, सोनभद्र में दो, आजमगढ़, भदोही और मऊ में एक-एक व्यक्ति की जान चली गई | इलाहाबाद में भी 20 से अधिक लोग लू से मरे हैं |
अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त बताया कि वाराणसी, इलाहाबाद और कानपुर के श्मशान घाट पर बीते बीस दिनों में अंतिम संस्कार के लिए सबसे अधिक शव आए हैं, क्योंकि गर्मी और लू की चपेट में आने वालों की संख्या भी इसमें जुड़ गई है |
गडचिरोली शहरात, प्रथमच आपल्या सेवेत...
Today Latest News
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
International
सुपर फास्ट बातमी
Local News
Vaingangavarta19
Crime
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
No Comments