निर्मल ऑटोमोबाईल
फोर व्हीलर गाड्यांचे स्पेअर पार्ट मिळण्याचे एकमेव ठिकाण
20-06-2024
बाइक की किश्त नहीं चुका पाने से आहत युवक ने मजदूर की हत्या की थी | क्राइम ब्रांच की यूनिट-तीन ने करीब एक माह बाद आरोपी को गिरफ्तार कर यह गुत्थी सुलझाई है | आरोपी चेतन राजहंस लोणारे (25) नंदनवन झोपड़पट्टी जबकि मृतक मधुकर माणिक बागड़े (40) इंदोरा, भंडार मोहल्ला के हैं |
इसे भि पढे :-https://mykhabar24.com/post/rknews24/MK24post5044
23 मई की रात कामठी मार्ग के इंदोराचौक पर मधुकर की हत्या की गई थी | 24 मई की तड़के घटना का पता चला | आरोपी का सुराग नहीं मिल रहा था | पुलिस ने स्कैच और फुटेज से खोज कर रही थी | जांच के दौरान यूनिट-तीन को चेतन का मोबाइल नंबर मिल गया | उसका पता गायत्री नगर का निकला | वहां पहुंचने पर चेतन के काफी समय से नंदनवन झोपड़पट्टी में रहने का पता चला | हत्या के बाद से चेतन के गायब होने का पता चलने पर उसके ही हत्या में लिप्त होने का भरोसा हो गया| पुलिस को 'लोकेशन' से चेतन के कापसी में होने का पता चला | वहां दबिश देकर उसे पकड़ लिया गया | उसने मधुकर की हत्या की बात कबूल कर ली |
इसे भि पढे :-https://mykhabar24.com/post/rknews24/MK24post4934
चेतन कापसी की एक फैक्ट्री में काम करता है | उसने किश्त पर विक्टर बाइक खरीदी थी | इसकी किश्त अदा नहीं कर पाने से वह तनाव में था | उसे बाइक जब्त किए जाने की चिंता सता रही थी | वह घटना के दिन रुपयों का जुगाड़ करने की उधेड़बुन में कापसी से घूमते हुए घटनास्थल पहुंचा | मधुकर बागड़े टाइल्स फिटिंग का काम करता था | पत्नी के बच्चों के साथ मायके चले जाने से वह अक्सर घर से बाहर रहता था | वह इंदोरा चौक के पास नशे की अवस्था में पड़ा था | चेतन भी उसके करीब बैठ गया | किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया | जख्मी कर लूटने के इरादे से चेतन ने मधुकर पर हमला कर दिया | उसने चेतन की जेब से रुपए खोजने का प्रयास किया | रुपए नहीं मिलने से उसे चेतन के जीवित बच जाने से अपना भंडाफोड़ होने का खतरा नजर आने लगा | उसने पुनः ईंट से सिर पर वार कर मधुकर को ढेर कर दिया |
इसे भि पढे :- https://mykhabar24.com/post/rknews24/MK24post4969
फोर व्हीलर गाड्यांचे स्पेअर पार्ट मिळण्याचे एकमेव ठिकाण
Today Latest News
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
International
सुपर फास्ट बातमी
Local News
Vaingangavarta19
Crime
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
No Comments