RUBY ENTERPRISES
Electrical sales and services
सर्व इलेकट्रीकल्स वस्तू एकाच ठिकाणी..
सर्वोच दर्जाचे.. कमी किमतीत
10-10-2024
Ratan Tata Net Worth: टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 वर्ष की आयु में 09 अक्टूबर की रात निधन हो गया। उनका निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। रतन टाटा के चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। जब भी हम रतन टाटा का नाम सुनते हैं, तो हमारे मन में भारतीय उद्योग जगत का एक ऐसा चेहरा उभरता है, जो न केवल अपनी कारोबारी कुशलता के लिए बल्कि समाज सेवा और विनम्रता के कारण भी लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं।
रतन टाटा ने अपने जीवन में अथाह संपत्ति बनाई है, और अब उनकी मृत्यु के बाद हर कोई जानना चाहता है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। कौन होगा जो उनकी संपत्ति और विरासत को संभालेगा? आइए, जानते हैं कि रतन टाटा अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं और उनकी शानदार विरासत कौन बढ़ाएगा।
रतन टाटा ने टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहते हुए भारत में बिजनेस का पूरा दृष्टिकोण ही बदल दिया। उनकी कुल संपत्ति का आकलन कठिन है, क्योंकि टाटा ग्रुप की अधिकांश कंपनियां टाटा ट्रस्ट के अधीन आती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रतन टाटा ने करीब 3,800 करोड़ रुपये (लगभग $5.4 बिलियन) की संपत्ति अपने पीछे छोड़ी है।
टाटा ग्रुप का सामूहिक बाजार मूल्य लगभग 24 लाख करोड़ रुपये (300 बिलियन डॉलर) है। इस ग्रुप में प्रमुख कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाइटन, और टाटा पावर शामिल हैं। इन कंपनियों का भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बड़ा नाम है, जो टाटा ग्रुप को वैश्विक पहचान दिलाता है।
रतन टाटा के निधन के बाद यह सवाल सबके मन में है कि उनका उत्तराधिकारी कौन होगा। माया टाटा, जो रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा की बेटी हैं, को टाटा समूह की संपत्तियों का संभावित उत्तराधिकारी माना जा रहा है। माया टाटा को समूह का नेतृत्व करने के लिए तैयार किया जा रहा था।
रतन टाटा अपनी साधारण जीवनशैली और टाटा ट्रस्ट के जरिए समाज कल्याण के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा समाजसेवा में लगाया गया है, और टाटा ट्रस्ट के तहत 66% शेयरों से होने वाली आय का उपयोग भी इसी उद्देश्य के लिए किया जाता है।
Electrical sales and services
सर्व इलेकट्रीकल्स वस्तू एकाच ठिकाणी..
सर्वोच दर्जाचे.. कमी किमतीत
सुपर फास्ट बातमी
National
सुपर फास्ट बातमी
Local News
Vaingangavarta19
Local News
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Local News
Vaingangavarta19
Crime
Vaingangavarta19
Crime
No Comments