संकेत मोटर्स, गडचिरोली
गडचिरोली शहरात, प्रथमच आपल्या सेवेत...
07-12-2023
नई दिल्ली। भारत का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को अहमदाबाद के साबरमती के मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब में बने बुलेट ट्रेन टर्मिनल के वीडियो का अनावरण किया।
अश्विनी वैष्णव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि बुलेट ट्रेन स्टेशन निर्माण के दौरान सांस्कृतिक विरासत के साथ आधुनिक वास्तुकला का ध्यान रखा गया है।
साबरमती में बने बुलेट ट्रेन स्टेशन में यात्रियों को स्टेट-ऑफ-द आर्ट आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली है। इसे जापान की मदद से तैयार किया जा रहा है। जापान से वित्तीय सहायता के साथ तकनीकी मदद भी मिल रही है। बुलेट ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा मात्र 2.07 घंटे में तय की जा सकेगी। ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350 किमी प्रति घंटा होगी।
508km लंबी होगी अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट
अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में 508km लंबी रेल लाइन बिछाई जा रही है। यह डबललाइन सुरंग और समुद्र के नीचे से गुजरती है। इस परियोजना पर 1.08 लाख करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। परियोजना लागत का 81% जापानी सॉफ्ट लोन द्वारा 0.1% प्रति वर्ष की दर से लिया जाएगा। इसमें 15 साल की छूट अवधि सहित 50 साल की पुनर्भुगतान अवधि होगी।
भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने 2017 में इस परियोजना को लॉन्च किया था। इसे शिंकानसेन टेक्नोलॉजी के तकनीकी और मार्गदर्शन के तहत तैयार किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य छह और हाई स्पीड रेल कॉरिडोर शुरू करना है। ये कॉरिडोर दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-अहमदाबाद, मुंबई-नागपुर, मुंबई-हैदराबाद, चेन्नई-मैसूर और दिल्ली-अमृतसर हैं।
गडचिरोली शहरात, प्रथमच आपल्या सेवेत...
Today Latest News
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
International
सुपर फास्ट बातमी
Local News
Vaingangavarta19
Crime
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
सुपर फास्ट बातमी
Local News
No Comments